"स्पंदन" शास्त्रीय त्रिवेणी समारोह आज...

"स्पंदन"  शास्त्रीय त्रिवेणी समारोह आज...

सोजत महोत्सव समिति के तत्वावधान मे आज बहेगी सुरो और संगीत कि सरीता ..

सोजत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत आज राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय कलाकारों द्वारा एक से बढकर एक प्रस्तुतीयां दि जाएगी..

स्थानिय सिनेमाघर श्री सिरे मे आयोजित होने वाले आज के कार्यक्रम कि तैयारियां लगभग पुर्ण कि जा चुकी हे कार्यक्रम आज साय 4 बजे से प्रारंभ हो जाएगा सोजत महोत्सव समिति द्वारा आयोजित "स्पंदन" कार्यक्रम शुद्ध रुप से भारतीय  शास्त्रीय संगीत नृत्य और गीत पर आधारित होगा।

 जो शहरवासियों के लिए एक आकृषण है हमारे देश मे शास्त्रीय गीत संगीत और नृत्य कि कला पिढियो पुरानी है आज इस कला से शहरवासी शायद पहली बार रूबरु होगे।

 कार्यक्रम मे पश्चिम बंगाल, दिल्ली,लखनऊ और राजस्थान के अपने फन के माहिर गुणी कलाकार अपनी कला को मंच पर प्रदर्शित करेगे । जिसमे शास्त्रीय उप शास्त्रीय गायन मे विदुषी पुलोमा दास जोशी ड़ा सौरव नाहर एंव वायलन वादक ड़ा सुजीत देवघरिया तथा नृत्य कला मे कथक और भरतनाट्यम हेतु ड़ा पियुश्री कि प्रतुतियाँ होगी।

सोजत महोत्सव समिति अध्यक्ष अनोपसिंह लखावत,पुष्पतराज मुणोत,चेतन व्यास सहित समस्त सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने को अंतिम रूप दे रहे है।

 LIC अध्यक्ष दिनेश बमनावत,भामाशाह जुगलकिशोर निकुम,गोरधनलाल गेहलोत,कृष्णा भाटी,अशोक सेन,राजेश अग्रवाल कार्यक्रम कि शोभा बढाएगे।