आत्महत्या करने पहुंची, मौत का इंतजार करते-करते पटरी पर सो गई फिर क्या हुआ…?

आत्महत्या करने पहुंची, मौत का इंतजार करते-करते पटरी पर सो गई फिर क्या हुआ…?

विफलता और तनाव से गमजदा लोग जान देने की सोचते हैं। लोगों में जब किसी बात को लेकर परेशानी बढ़ जाती है तब ऐसे मामले अधिक सामने आते हैं। परेशान लोग इसके बाद ही जान देने जैसा कदम उठाते हैं।

लेकिन आत्महत्या किसी भी परेशानी का हल नहीं है। बिहार में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की आत्महत्या के इरादे से ट्रैक पर लेट गई।

वह ट्रेन के आगे जान देने की नीयत से आई थी। लेकिन उपरवाले को कुछ और ही मंजूर था। कई देर ट्रेन आई ही नहीं। जिसके बाद उसको पटरी पर ही नींद आ गई। फिर जो हुआ, उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

मामला मोतिहारी(बिहार) में सामने आया है। लड़की को लेटे-लेटे नींद आ गई। यानी मौत का इंतजार लंबा हो गया।

 काफी देर बाद उसी लाइन पर एक ट्रेन आई, जिस पर लड़की लेटी हुई थी। लेकिन लोको पायलट ने लड़की को देख लिया और सूझबूझ से उसकी जान बचा ली।

फिल्मी स्टाइल में लोको पायलट ने बिल्कुल नजदीक जाकर ट्रेन को ब्रेक लगाकर रोक लिया। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

 जिन्होंने समझा-बुझाकर लड़की को ट्रैक से दूर किया। लोग लोको पायलट की सूझबूझ की सराहना कर रहे हैं। कि उसकी सुझबुझ ने एक जिन्दगी बचा ली..

वो किसी ने ठिक ही कहा है जाँ को राखे साईयां मार सके ना कोय.. बाल ना बाकां कर सके चाहे जग बेरी होय..