Famous Vishnu Temples: दक्षिण भारत में स्थित भगवान विष्णु के इन फेमस मंदिरों के आप भी कर आएं दर्शन, पूरी होगी हर मुराद

जब भी भारत की खूबसूरती का जिक्र होता है, तो उसमें दक्षिण भारत का नाम जरूर लिया जाता है। दक्षिण भारत देश का एक ऐसा हिस्सा है, जिसकी खूबसूरती को निहारने के लिए हर रोज हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। जिस तरह से दक्षिण भारत पूरी दुनिया में फेमस है, ठीक उसी तरह यहां पर स्थित में मंदिर भी काफी ज्यादा फेमस है। दक्षिण भारत में मौजूद शिव मंदिर, राम मंदिर और लक्ष्मी मंदिर के दर्शन के लिए हर रोज भारी संख्या में भक्त पहुंचते हैं।दक्षिण भारत में अन्य मंदिरों के अलावा पवित्र और विश्व प्रसिद्ध विष्णु मंदिर भी मौजूद हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु को समर्पित इन मंदिरों में दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मुरादें पूरी होती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दक्षिण भारत में स्थित 5 फेमस भगवान विष्णु के मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसे में आप भी इन मंदिरों में दर्शन के लिए जा सकते हैं।इसे भी पढ़ें: Gyan Ganga: कथा के जरिये विदुर नीति को समझिये, भाग-22श्री रंगनाथ स्वामी मंदिरजब भी दक्षिण भारत में स्थित फेमस और पवित्र मंदिर की बात होती है, तो बहुत सारे लोग सबसे पहले श्री रंगनाथस्वामी मंदिर का नाम लेते हैं। भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित यह मंदिर तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में स्थित है।श्री रंगनाथस्वामी मंदिर भारत का सबसे बड़ा मंदिर परिसर और दुनिया के सबसे महान मंदिरों में शामिल है। यह मंदिर वैष्णव संप्रदाय को समर्पित है। श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर यूनेस्को विश्व विरासत केंद्र में भी शामिल है। बताया जाता है कि जो भी भक्त सच्चे मन में दर्शन के लिए आता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिरदक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश में देश का एक पवित्र और चर्चित मंदिर श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर स्थित है। भगवान श्रीहरि को समर्पित यह मंदिर लाखों-करोड़ों भक्तों के आस्था का केंद्र है। आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के तिरुपति में तिरुमाला की पहाड़ियों में स्थित भगवान विष्णु का एक रूप श्री वेंकटेश्वर स्वामी को समर्पित है। इस मंदिर के बारे में बताया जाता है कि मानव जाति को कलियुग के परीक्षणों और परेशानियों से खत्म करने के लिए श्री वेंकटेश्वर ने पृथ्वी पर जन्म लिया था।पद्मनाथ स्वामी मंदिर जिस तरह से केरल राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। ठीक वैसे ही केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के पूर्वी किले के भीतर स्थित पद्मनाथ स्वामी मंदिर भी काफी फेमस है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है।बता दें कि पद्मनाभ मंदिर के बारे में बताया जाता है कि यह दुनिया के सबसे अमीर मंदिरों की लिस्ट में शामिल है। पद्मनाभ मंदिर में भगवान विष्णु की शयनमुद्रा, खड़ी और बैठी हुई मूर्तियां स्थापित हैं। पद्मनाभ मंदिर की द्रविड़ वास्तुशिल्प लोगों को खूब आकर्षित करती है।आंध्र विष्णु मंदिरआंध्र प्रदेश की हसीन वादियों में राज्य का सबसे पवित्र और चर्चित मंदिर आंध्र विष्णु मंदिर मौजूद है। इस मंदिर को आंध्र महा विष्णु या श्रीकाकुलांध्र महा विष्णु के नाम से भी जाना जाता है।इस मंदिर को चमत्कारी मंदिर माना जाता है। बताया जाता है कि जो भी व्यक्ति य़हां पर सच्चे मन से दर्शन करने के लिए जाता है, वह कभी खाली हाथ नहीं लौटता है। इसलिए यहां हर रोज भक्तों की भारी भीड़ लगी रहती है।कल्ललगर मंदिरइस मंदिर को बहुत सारे लोग कल्लझगर मंदिर के नाम से भी जानते हैं। यह तमिलनाडु के मदुरै में स्थित भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित मंदिर है। इस पवित्र मंदिर को श्रीहरि का घर भी बताया जाता है। यह विष्णु को समर्पित 108 दिव्य देशमों में से एक है।कल्ललगर मंदिर के बारे में बताया जाता है कि यहां पर श्रीहरि के कल्ललगर के रूप में पूजा होती है। वहीं माता लक्ष्मी को थिरुमगल के रूप में पूजा जाता है। इस मंदिर की कहानी और वास्तुकला दोनों ही श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है।

Famous Vishnu Temples: दक्षिण भारत में स्थित भगवान विष्णु के इन फेमस मंदिरों के आप भी कर आएं दर्शन, पूरी होगी हर मुराद
जब भी भारत की खूबसूरती का जिक्र होता है, तो उसमें दक्षिण भारत का नाम जरूर लिया जाता है। दक्षिण भारत देश का एक ऐसा हिस्सा है, जिसकी खूबसूरती को निहारने के लिए हर रोज हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। जिस तरह से दक्षिण भारत पूरी दुनिया में फेमस है, ठीक उसी तरह यहां पर स्थित में मंदिर भी काफी ज्यादा फेमस है। दक्षिण भारत में मौजूद शिव मंदिर, राम मंदिर और लक्ष्मी मंदिर के दर्शन के लिए हर रोज भारी संख्या में भक्त पहुंचते हैं।

दक्षिण भारत में अन्य मंदिरों के अलावा पवित्र और विश्व प्रसिद्ध विष्णु मंदिर भी मौजूद हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु को समर्पित इन मंदिरों में दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मुरादें पूरी होती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दक्षिण भारत में स्थित 5 फेमस भगवान विष्णु के मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसे में आप भी इन मंदिरों में दर्शन के लिए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Gyan Ganga: कथा के जरिये विदुर नीति को समझिये, भाग-22


श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर
जब भी दक्षिण भारत में स्थित फेमस और पवित्र मंदिर की बात होती है, तो बहुत सारे लोग सबसे पहले श्री रंगनाथस्वामी मंदिर का नाम लेते हैं। भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित यह मंदिर तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में स्थित है।

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर भारत का सबसे बड़ा मंदिर परिसर और दुनिया के सबसे महान मंदिरों में शामिल है। यह मंदिर वैष्णव संप्रदाय को समर्पित है। श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर यूनेस्को विश्व विरासत केंद्र में भी शामिल है। बताया जाता है कि जो भी भक्त सच्चे मन में दर्शन के लिए आता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर
दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश में देश का एक पवित्र और चर्चित मंदिर श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर स्थित है। भगवान श्रीहरि को समर्पित यह मंदिर लाखों-करोड़ों भक्तों के आस्था का केंद्र है। 

आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के तिरुपति में तिरुमाला की पहाड़ियों में स्थित भगवान विष्णु का एक रूप श्री वेंकटेश्वर स्वामी को समर्पित है। इस मंदिर के बारे में बताया जाता है कि मानव जाति को कलियुग के परीक्षणों और परेशानियों से खत्म करने के लिए श्री वेंकटेश्वर ने पृथ्वी पर जन्म लिया था।

पद्मनाथ स्वामी मंदिर 
जिस तरह से केरल राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। ठीक वैसे ही केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के पूर्वी किले के भीतर स्थित पद्मनाथ स्वामी मंदिर भी काफी फेमस है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है।

बता दें कि पद्मनाभ मंदिर के बारे में बताया जाता है कि यह दुनिया के सबसे अमीर मंदिरों की लिस्ट में शामिल है। पद्मनाभ मंदिर में भगवान विष्णु की शयनमुद्रा, खड़ी और बैठी हुई मूर्तियां स्थापित हैं। पद्मनाभ मंदिर की द्रविड़ वास्तुशिल्प लोगों को खूब आकर्षित करती है।

आंध्र विष्णु मंदिर
आंध्र प्रदेश की हसीन वादियों में राज्य का सबसे पवित्र और चर्चित मंदिर आंध्र विष्णु मंदिर मौजूद है। इस मंदिर को आंध्र महा विष्णु या श्रीकाकुलांध्र महा विष्णु के नाम से भी जाना जाता है।

इस मंदिर को चमत्कारी मंदिर माना जाता है। बताया जाता है कि जो भी व्यक्ति य़हां पर सच्चे मन से दर्शन करने के लिए जाता है, वह कभी खाली हाथ नहीं लौटता है। इसलिए यहां हर रोज भक्तों की भारी भीड़ लगी रहती है।

कल्ललगर मंदिर
इस मंदिर को बहुत सारे लोग कल्लझगर मंदिर के नाम से भी जानते हैं। यह तमिलनाडु के मदुरै में स्थित भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित मंदिर है। इस पवित्र मंदिर को श्रीहरि का घर भी बताया जाता है। यह विष्णु को समर्पित 108 दिव्य देशमों में से एक है।

कल्ललगर मंदिर के बारे में बताया जाता है कि यहां पर श्रीहरि के कल्ललगर के रूप में पूजा होती है। वहीं माता लक्ष्मी को थिरुमगल के रूप में पूजा जाता है। इस मंदिर की कहानी और वास्तुकला दोनों ही श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है।