Statue of Belief: दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा 'विश्वास स्वरूपम' का करें दर्शन, दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु

सावन भगवान शिव का अतिप्रिय महीना है। इस महीने श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए शिवालय या अन्य मंदिरों में पहुंचते हैं। भारत में एक से एक प्राचीन और विशाल शिव मंदिर है, यहां पर दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा भारत में ही मौजूद है। 'विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू' दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा है।  कई लोग इसको स्टैच्यू ऑफ बिलीव के नाम से भी जानते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू की खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं। आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ यहां पर जा सकते हैं।कहां है विश्वास स्वरूपम स्टैच्यूविश्वास स्वरूपम स्टैच्यू राजस्थान में मौजूद है। राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा में दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा मौजूद है।खासियतराजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा में यह शिव प्रतिमा बनी है। इस प्रतिमा की ऊंचाई 369 फीट है। जिसको विश्वास स्वरूपम नाम दिया गया है। बताया जाता है कि इस शिव प्रतिमा को बनाने में करीब 10 साल का समय लगा था। इसे नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर बनाया गया है।विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू दुनिया की टॉप पांच ऊंची प्रतिमाओं की लिस्ट में शामिल है। यहां पर शिव ध्यान और अल्लड़ की मुद्रा में विराजमान हैं। बताया जाता है कि इस प्रतिमा के निर्माण में जिस धातु का इस्तेमाल किया गया है, वह सालों तक खराब नहीं होगी।बता दें कि विश्वास स्वरूपम इतनी बड़ी प्रतिमा है कि आप करीब 20 किमी दूर से ही इसके दर्शन कर सकते हैं। अक्तूबर 2022 में इस प्रतिमा का अनावरण किया गया था।आस्था का केंद्रविश्वास स्वरूपम स्टैच्यू को स्टैच्यू ऑफ बिलीव और विश्वास की मूर्ति भी कहा जाता है। यह शिव भक्तों के लिए बेहद खास है। हर दिन यहां पर हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सावन के महीने में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पर दर्शन के लिए पहुंचते हैं। खासकर इस जगह पर सावन के सोमवार को सबसे ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। स्टैच्यू के साथ-साथ आसपास की जगहों को भी सावन के महीने में लाइट्स से सजाया जाता है।आसपास इन एक्टिविटी का लुत्फ उठाएंआप विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू के आसपास कई एडवेंचर एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। स्टैच्यू ऑफ बिलीव के पीछे स्थित एडवेंचर पार्क में आप फ्लाइंग जंप, बंजी जम्पिंग, जिप लाइन, फॉर्मूला कार्टिंग और Rope क्लाइंब जैसी शानदार एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं।ऐसे पहुंचे विश्वास स्वरूपम स्टैच्यूयहां पर पहुंचना बहुत आसान है, आप यहां पर राजस्थान के किसी भी शहर से आराम से पहुंच सकते हैं। विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू के सबसे नजदीक मावली जंक्शन रेलवे स्टेशन है। जो कई अन्य बड़े रेलवे स्टेशन से जुड़ा है। बता दें कि जयपुर से विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू 357, अजमेर अजमेर से 222 किमी और उदयपुर से करीब 45 किमी की दूरी पर स्थित है।

Statue of Belief: दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा 'विश्वास स्वरूपम' का करें दर्शन, दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु
सावन भगवान शिव का अतिप्रिय महीना है। इस महीने श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए शिवालय या अन्य मंदिरों में पहुंचते हैं। भारत में एक से एक प्राचीन और विशाल शिव मंदिर है, यहां पर दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा भारत में ही मौजूद है। 'विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू' दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा है।
 
कई लोग इसको स्टैच्यू ऑफ बिलीव के नाम से भी जानते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू की खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं। आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ यहां पर जा सकते हैं।

कहां है विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू
विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू राजस्थान में मौजूद है। राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा में दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा मौजूद है।

खासियत
राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा में यह शिव प्रतिमा बनी है। इस प्रतिमा की ऊंचाई 369 फीट है। जिसको विश्वास स्वरूपम नाम दिया गया है। बताया जाता है कि इस शिव प्रतिमा को बनाने में करीब 10 साल का समय लगा था। इसे नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर बनाया गया है।

विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू दुनिया की टॉप पांच ऊंची प्रतिमाओं की लिस्ट में शामिल है। यहां पर शिव ध्यान और अल्लड़ की मुद्रा में विराजमान हैं। बताया जाता है कि इस प्रतिमा के निर्माण में जिस धातु का इस्तेमाल किया गया है, वह सालों तक खराब नहीं होगी।

बता दें कि विश्वास स्वरूपम इतनी बड़ी प्रतिमा है कि आप करीब 20 किमी दूर से ही इसके दर्शन कर सकते हैं। अक्तूबर 2022 में इस प्रतिमा का अनावरण किया गया था।

आस्था का केंद्र
विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू को स्टैच्यू ऑफ बिलीव और विश्वास की मूर्ति भी कहा जाता है। यह शिव भक्तों के लिए बेहद खास है। हर दिन यहां पर हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। 

सावन के महीने में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पर दर्शन के लिए पहुंचते हैं। खासकर इस जगह पर सावन के सोमवार को सबसे ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। स्टैच्यू के साथ-साथ आसपास की जगहों को भी सावन के महीने में लाइट्स से सजाया जाता है।

आसपास इन एक्टिविटी का लुत्फ उठाएं
आप विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू के आसपास कई एडवेंचर एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। स्टैच्यू ऑफ बिलीव के पीछे स्थित एडवेंचर पार्क में आप फ्लाइंग जंप, बंजी जम्पिंग, जिप लाइन, फॉर्मूला कार्टिंग और Rope क्लाइंब जैसी शानदार एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं।

ऐसे पहुंचे विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू
यहां पर पहुंचना बहुत आसान है, आप यहां पर राजस्थान के किसी भी शहर से आराम से पहुंच सकते हैं। विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू के सबसे नजदीक मावली जंक्शन रेलवे स्टेशन है। जो कई अन्य बड़े रेलवे स्टेशन से जुड़ा है। बता दें कि जयपुर से विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू 357, अजमेर अजमेर से 222 किमी और उदयपुर से करीब 45 किमी की दूरी पर स्थित है।