सोजत काँग्रेस के पुर्व मनोनीत पार्षद नियामत अली रंगरेज ने AIMIM ज्वाईन कि..

सोजत काँग्रेस के पुर्व मनोनीत पार्षद नियामत अली रंगरेज ने AIMIM ज्वाईन कि..

सोजत सिटी..मजलिस ए इत्तहादुल मुस्लमीन प्रदेश अध्यक्ष जमील खान के नेतृत्व मे प्रदेश उपाध्यक्ष बाबुभाई फ्रिजवाला के निर्देशन मे सोजत काँग्रेस के पुर्व मनोनीत पार्षद नियामत अली रंगरेज ने काँग्रेस छोड़ AIMIM कि सदस्यता ग्रहण की।

निकाय चुनाव से पहले AIMIM ने शहर के बड़े मुस्लिम नेता को अपने पक्ष मे लेकर शहर कि राजनीति मे बड़ा उलटफेर किया। AIMIM के जिला प्रभारी सद्दाम हुसैन जिला अध्यक्ष सलीम खान सिलावट के साथ उपाध्यक्ष सलीम शहजाद परिहार सचीव इमरान कंटालिया शहर अध्यक्ष निजाम सोढा शहर महासचिव गौस मोहम्मद शोसल मिडिया प्रभारी रमजान अशरफी ने सोजत काँग्रेस के पुर्व मनोनीत पार्षद नियामत अली रंगरेज को उनके निवास स्थान पर पहुंच कर एक सादे समारोह मे नियुक्ति पत्र दे कर उन्हें पार्टी का विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया।

इस अवसर पर एडवोकेट आमिर खान सिलावट,इरफान सिलावट सहीत गणमान्य लोग मौजूद थे जिन्हें AIMIM के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर नियामत अली का साफा और माला पहना कर इस्तकबाल किया और शुभकामनाएं दी।