पेरिस ओलंपिक के बाद इस बैडमिंटन स्टार ने की सगाई, शेयर की तस्वीर

पेरिस ओलंपिक 2024 आज यानी 11 अगस्त, रविवार को समाप्त हो जाएंगे। पेरिस ओलंपिक खेलों में भारतीय दल का अभियान पूरा हो गया। वहीं भारत की झोली में महज 6 मेडल आए, जबकि 7वें मेडल का पूरे देश को इंतजार है। इस बार बैडमिंटन में भारत की झोली में कोई मेडल नहीं आया, इसी बीच भारत के बैडमिंटन स्टार श्रीकांत किदांबी ने सगाई कर ली। श्रीकांत ने सोशल मीडिया के जरिए सगाई करने की जानकारी शेयर की। उन्होंने मशहूर स्टाइलिश श्रव्या वर्मा से सगाई की है। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीर शसेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, उन्होंने हां कह दिया और अब हम अपनी हमेशा की कहानी लिखने के लिए तैयार हैं। वहीं श्रीकांत किदांबी को कई खिलाड़ियों ने बधाई दी। इस दौरान एचएस प्रणय ने लिखा कि, आप दोनों को बधाई। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी कमेंट में बधाई दी। फिलहाल बता दें कि, पेरिस ओलंपिक में भारत ने कुल 6 मेजल जीते, ये मेडल शूटिंग, हॉकी, जैवलिन थ्रो कुश्ती में आया। लेकिन बैडमिंटन में इस बार कोई भी मेडल नहीं आया। लक्ष्य सेन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन वो मेडल तक पहुंचने में असफल रहे।   View this post on Instagram A post shared by Srikanth Kidambi (@srikanth_kidambi)

पेरिस ओलंपिक के बाद इस बैडमिंटन स्टार ने की सगाई, शेयर की तस्वीर
पेरिस ओलंपिक 2024 आज यानी 11 अगस्त, रविवार को समाप्त हो जाएंगे। पेरिस ओलंपिक खेलों में भारतीय दल का अभियान पूरा हो गया। वहीं भारत की झोली में महज 6 मेडल आए, जबकि 7वें मेडल का पूरे देश को इंतजार है। इस बार बैडमिंटन में भारत की झोली में कोई मेडल नहीं आया, इसी बीच भारत के बैडमिंटन स्टार श्रीकांत किदांबी ने सगाई कर ली। 

श्रीकांत ने सोशल मीडिया के जरिए सगाई करने की जानकारी शेयर की। उन्होंने मशहूर स्टाइलिश श्रव्या वर्मा से सगाई की है। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीर शसेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, उन्होंने हां कह दिया और अब हम अपनी हमेशा की कहानी लिखने के लिए तैयार हैं। 

वहीं श्रीकांत किदांबी को कई खिलाड़ियों ने बधाई दी। इस दौरान एचएस प्रणय ने लिखा कि, आप दोनों को बधाई। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी कमेंट में बधाई दी। 

फिलहाल बता दें कि, पेरिस ओलंपिक में भारत ने कुल 6 मेजल जीते, ये मेडल शूटिंग, हॉकी, जैवलिन थ्रो कुश्ती में आया। लेकिन बैडमिंटन में इस बार कोई भी मेडल नहीं आया। लक्ष्य सेन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन वो मेडल तक पहुंचने में असफल रहे।