Uttar Pradesh: तंगी से परेशान व्यक्ति ने लगायी फांसी

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में कथित रूप से आर्थिक तंगी से परेशान 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कैथवली गांव में बुधवार को हरे राम मल्लाह (50) का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के परिजन ने बताया कि मल्लाह आर्थिक तंगी से परेशान था। उसने स्वयं सहायता समूह से कर्ज भी लिया था जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। बहरहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Uttar Pradesh: तंगी से परेशान व्यक्ति ने लगायी फांसी

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में कथित रूप से आर्थिक तंगी से परेशान 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कैथवली गांव में बुधवार को हरे राम मल्लाह (50) का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के परिजन ने बताया कि मल्लाह आर्थिक तंगी से परेशान था। उसने स्वयं सहायता समूह से कर्ज भी लिया था जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। बहरहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।