लुटेरी दुल्हनों के बाद मार्केट मे आया लुटेरा दुल्हा..?

लुटेरी दुल्हनों के बाद मार्केट मे आया लुटेरा दुल्हा..?

लुटेरी दुल्हन की कहानियां सुनने में आती हैं, जिसमें शादी के अगले दिन ही दुल्हन फरार हो जाती है। अब इस ठगी के काम में लड़के भी उतर आए हैं।

हाल ही में एक मामला सामने आया जहां पर एक IIM बेंगलोर से पासआउट एक लड़के को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के मुताबिक, ये लड़का मैट्रिमोनियल साइट पर लड़कियों से दोस्ती करता और उनको अपना शिकार बनाता था। कौन है ये लुटेरा दूल्हा? पुलिस ने जिस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया वो IIM बेंगलोर से पासआउट है।

वो कई कंपनियों में बड़े पदों पर काम कर चुका है। विप्रो कंपनी बेंगलोर में 1.37 लाख सेलरी पर रीजनल मैनेजर रह चुका है। पुलिस ने बताया कि राहुल चतुर्वेदी लखनऊ का रहने वाला है। उसके पिता रिटायर्ड कर्नल थे, जिनकी 2007 में मौत हो गई थी। कैसे बनाता था शिकार? मैट्रिमोनियल साइट पर आरोपी अपना अकाउंट बनाता था।

इस दौरान वो खुद को विप्रो कंपनी का रीजनल मैनेजर HR बताता था। लड़कियों से बात करना शुरू करता। उनसे दोस्ती बढ़ाता और शादी का झांसा देता था। इस दौरान आरोपी लड़कियों से कीमती सामान लेता था।

अब तक उसने मोबाइल, पैसों की ठगी की है। वह अपना काम इतने शातिर तरीके से करता जिससे किसी को शक ना हो। इसके लिए लड़कियों के परिवार वालों से भी मिलता था। इस शख्स की शिकायत एक पीड़िता ने थाने में की थी जिसके बाद जांच शुरू की गई।

पुलिस ने आरोपी को खोजकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया आरोपी राहुल चतुर्वेदी 2012 से 2017 तक एयरटेल कंपनी में HR मैनेजर के तौर पर काम कर रहा था।

 यहां पर उसको 55 हजार रुपये हर महीने मिलते थे। 2018-2021 तक वह विप्रो कंपनी बेंगलुरु में रीजनल मैनेजर के पद पर रहा, जहां उसकी सैलरी 1.37 लाख रुपये प्रति माह बताई गई। 2022 में राहुल नोएडा आया जहां से इसने ये ठगी का काम शुरू किया।