मैं संजय सिंह को नहीं जानती... WFI अध्यक्ष पर सवाल हुआ तो भड़क गईं विनेश फोगाट

विनेश फोगाट जब से पेरिस से लौटी हैं तभी से उनके लिए देश में अलग-अलग जगह सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। विनेश लोगों का प्यार देखकर मेडल गंवाने का दुख भूलने की कोशिश कर रही है। इस बीच उनसे जब रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष संजय सिंह को लेकर सवाल किया गया तो वह नाराज हो गईं। समारोह में हिस्सा लेने विनेश झज्जर पहुंची थीं। इस दौरान उनसे रेसलिंग के भविष्य को लेकर सवाल किया गया। इसी दौरान उनसे संजय सिंह के पहलवानों को लेकर दिए गए बयान पर भी सवाल किया गया। संजय सिंह का नाम सुनते ही विनेश के चेहरे के हाव-भाव बदल गए। इस दौरान गुस्से में पत्रकार से विनेश ने कहा कि, माफ कीजिए सर आप मुझसे विवादित सवाल मत पूछिए। कौन है संजय सिंह? मैं नहीं जानती कौन है। आपको यहां किसने भेजा है, यहां इतना अच्छी प्रोग्राम चल रहा है आप क्यों विवाद करने वाले सवाल पूछ रहे हैं। बता दें कि, संजय सिंह ने हाल ही में विनेश को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने इस पहलवान के संन्यास पर कहा कि, अगर विनेश शुद्ध रूप से कुश्ती खेलनी है, तो उन्हें संन्यास के अपने निर्णय पर एक बार पुनर्विचार करना चाहिए। उनसे प्रेरणा लेकर महिला पहलवानों की हमारी नई पीढ़ी आगे बढ़ेगी। इसके आगे उन्होंने कहा था कि, जिस हिसाब से विनेश आजकल राजनीतिक मंच शेयर कर रही हैं ऐसे में अगर उन्हें भविष्य में राजनीति ही करनी है तो फिर उनहें कुश्ती में राजनीति नहीं करनी चाहिए। 

मैं संजय सिंह को नहीं जानती... WFI अध्यक्ष पर सवाल हुआ तो भड़क गईं विनेश फोगाट
विनेश फोगाट जब से पेरिस से लौटी हैं तभी से उनके लिए देश में अलग-अलग जगह सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। विनेश लोगों का प्यार देखकर मेडल गंवाने का दुख भूलने की कोशिश कर रही है। इस बीच उनसे जब रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष संजय सिंह को लेकर सवाल किया गया तो वह नाराज हो गईं। 

समारोह में हिस्सा लेने विनेश झज्जर पहुंची थीं। इस दौरान उनसे रेसलिंग के भविष्य को लेकर सवाल किया गया। इसी दौरान उनसे संजय सिंह के पहलवानों को लेकर दिए गए बयान पर भी सवाल किया गया। संजय सिंह का नाम सुनते ही विनेश के चेहरे के हाव-भाव बदल गए। 

इस दौरान गुस्से में पत्रकार से विनेश ने कहा कि, माफ कीजिए सर आप मुझसे विवादित सवाल मत पूछिए। कौन है संजय सिंह? मैं नहीं जानती कौन है। आपको यहां किसने भेजा है, यहां इतना अच्छी प्रोग्राम चल रहा है आप क्यों विवाद करने वाले सवाल पूछ रहे हैं। 

बता दें कि, संजय सिंह ने हाल ही में विनेश को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने इस पहलवान के संन्यास पर कहा कि, अगर विनेश शुद्ध रूप से कुश्ती खेलनी है, तो उन्हें संन्यास के अपने निर्णय पर एक बार पुनर्विचार करना चाहिए। उनसे प्रेरणा लेकर महिला पहलवानों की हमारी नई पीढ़ी आगे बढ़ेगी। इसके आगे उन्होंने कहा था कि, जिस हिसाब से विनेश आजकल राजनीतिक मंच शेयर कर रही हैं ऐसे में अगर उन्हें भविष्य में राजनीति ही करनी है तो फिर उनहें कुश्ती में राजनीति नहीं करनी चाहिए।