झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे अजमेर, दरगाह शरीफ में की जियारत

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे अजमेर, दरगाह शरीफ में की जियारत

अजमेर, 2 सितंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सपरिवार सोमवार को अजमेर पहुंचे।

यहां उन्होंने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जियारत की। मुख्यमंत्री ने दरगाह में जियारत कर देश-प्रदेश में अमन-चैन और शांति भाईचारा बना रहे, इसके लिए दुआ मांगी।

सोरेन ने कहा कि वह सपरिवार अजमेर शरीफ दरगाह में माथा टेकने के लिए आए हैं। पहले भी आते रहे हैं, इस बार थोड़ा सा वक्त मिला तो वापस अजमेर दरगाह जियारत करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब ऊपर वाले से क्या मांगना।

 जो दिया, सब कुछ उन्हीं की बदौलत है। जो भी मिलेगा, उनकी बदौलत ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि ख्वाजा साहब की दरगाह में जियारत की।

देश तथा प्रदेशवासी एक साथ भाईचारे के साथ रहें। एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलते आए हैं, आगे भी चलते रहें, यही दुआ मांगी है।