Holi 2023
Holi 2023 – होली का त्योहार आ चुका है ,ज्योतिष शास्त्र में हर राशि के लिए एक शुभ रंग तय किया गया है । यदि होली पर आप इस रंग का प्रयोग करें तो निश्चित ही आपको पूरे साल गुडलक मिलेगा. आइए आपको आपकी राशि का शुभ रंग बताते हैं, जो होली पर आपके लिए गुडलक लेकर आ सकता है –
1 मेष और वृश्चिक राशि पर मंगल का शासन होता है इसलिए होली पर ये दोनों राशियों के लोग लाल रंग के गुलाल से होली खेले।
2 वृषभ या तुला राशि का स्वामी शुक्र होता है इसलिए ये लोग गुलाबी रंग से होली खेले।
3 कन्या और मिथुन राशि के राशियों के स्वामी बुध देव होते हैं इसलिए ये लोग हरे रंग के अलावा नारंगी और पीले रंग के साथ होली खेले।
4 न्याय देव शनि मकर और कुंभ राशि के स्वामी होते हैं। इसलिए होली के दिन आप नीले या बैंगनी रंग से होली खेले।
5 देव गुरु बृहस्पति धनु और मीन राशि के स्वामी होते है और उनका प्रिय रंग पीला है।
6 कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है और इस राशि के जातकों को चमकीले रंगो से होली खेलनी चाहिए।
7 ग्रहों के राजा सूर्य सिंह राशि के स्वामी होते हैं। इन जातको के लिए लाल, नारंगी और पीला रंग शुभ होता है