5 Vastu Tips
5 Vastu Tips – वास्तु शास्त्र में कुछ फूलों का विशेष महत्व है।जो खूबसूरत होने के साथ साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। गुड़हल के फूल उन्ही में से एक है। वास्तु शास्त्र में इन फूलों का विशेष महत्व बताया गया है। ये फूल जीवन की कई परेशानियों को दूर करने का काम करते हैं। आइए जानते हैं किस तरह आप घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए गुड़हल के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
1 घर की पूर्व दिशा में गुड़हल के फूल का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
2 शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को गुड़हल का फूल चढ़ाएं। इससे आर्थिक परेशानी दूर होती है। घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
3 गुड़हल के फूलों को स्टडी टेबल पर रखने से बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है।
4 जल में गुड़हल के फूल डालकर नियमित रूप से सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए। इससे आपको ऊर्जावान बने रहने में मदद मिलती है।
5 घर के अंदर गुड़हल के फूल का पौधा लगाने से मंगल दोष दूर होता है।