Magh Month 2023 Upay
Magh Month 2023 Upay – हिंदी पंचांग के अनुसार माघ मास शुरु हो चुका है। माघ मास में ही सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। माघ मास से जुड़े कुछ नियम है जिसका पालन करने से काफी लाभ मिलता है। आइए जानते हैं माघ मास से जुड़े कुछ खास नियम –
1 माघ माह में गंगा स्नान का बड़ा महत्व है। अगर आप गंगा घाट जाकर स्नान नहीं कर सकते तो घर में ही नहाने के पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान कर लें।
2 माघ मास में रोजाना गीता का पाठ करने से जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है।
3 इस महीने में रोजाना तिल का सेवन करना चाहिए। साथ ही जल में तिल मिलाकर स्नान करने से व्यक्ति को बहुत पुण्य मिलता है।
4 सुबह शाम माँ तुलसी का आगे घी का दीपक जलाना चाहिए।
5 माघ मास में गर्म कपड़ों का दान करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी बहुत मजबूत होती है।
6 इस महीने में तिल का दान करने से शनि का अशुभ प्रभाव दूर होता है।