Magh Maas 2023
Magh Maas 2023 – पंचांग के अनुसार माघ मास 7 जनवरी 2023 से शुरू होकर 05 फरवरी 2023 को समाप्त होगा। व्रत-त्योहार के लिहाज से माघ का महीना बहुत खास माना जाता है। इस समय किए गए पूजा-पाठ और दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
मान्यताओं के अनुसार माघ में किए धार्मिक कार्य से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। इस महीने में तिल का दान करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है और इन्हें करने से घर में संपन्नता भी आती है। आइए जानते हैं क्या है वो उपाय –
माघ मास में करें तिल के ये उपाय
1 माघ मास में तिल का बहुत महत्व होता है। इस महीने में रोज तिल खाने और जल में तिल मिलाकर स्नान करने से बहुत पुण्य मिलता है।
2 माघ मास में गुड़, तिल और कंबल का दान करने से हर तरह के शारीरिक रोग दूर होते हैं ।
3 माघ माह के हर शनिवार के दिन काले तिल, काली उड़द को काले कपड़े में बांधकर किसी गरीब व्यक्ति को दान देने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
4 अगर आपके पास धन नहीं टिकता है या फिर धन की हानि होती है तो इसे रोकने के लिए मुठ्ठी भर काले तिल को परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर सात बार उतारकर घर के उत्तर दिशा में फेंक दें। इससे आर्थिक नुकसान नहीं होगा।
5 हर शनिवार को दूध में काला तिल मिलाकर ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जप करते हुए इसे पीपल पर चढ़ाएं। ऐसा करने से बुरा वक्त जल्दी खत्म होता है।
6 माघ मास में हर दिन एक लोटे में शुद्ध जल और काले तिल डालकर इसे शिवलिंग पर चढाएं और ॐ नम: शिवाय मंत्र जाप करते रहें। ऐसा करने से पुरानी चल रही बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
Magh Maas 2023