3 Garuda Purana Remedies
3 Garuda Purana Remedies – गुरुड़ पुराण में कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया गया है, जिनसे व्यक्ति को हमेशा दूर रहना चाहिए, वरना धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इन आदतों से हर इंसान को दूर रहना चाहिए आइये जाने क्या –
1 कड़वे बोल या अपशब्द
जो लोग दूसरों से हमेशा कड़वा बोलते हैं, वे मां लक्ष्मी को कभी रास नहीं आते हैं। ऐसे लोगों पर धन की देवी मां लक्ष्मी कभी कृपा नहीं करती हैं। इसलिए हमेशा विनम्र रहें और छोटे-बड़े सभी लोगों का सम्मान करें।
2 गंदे वस्त्र पहनने वाले
गरुड़ पुराण के अनुसार, जो लोग गंदे कपड़े पहनते हैं, गंदगी में रहते हैं उनसे मां लक्ष्मी हमेशा नाराज रहती हैं. ऐसे लोगों के जीवन में कभी बरकत नहीं होती है। कड़ी मेहनत के बावजूद भी उनके जीवन में सुख-समृद्धि नहीं रहती है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए रोज नहाना चाहिए, अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए और साफ कपड़े पहनना चाहिए।
3 सुबह देर तक सोने वाले
जो लोग सूरज निकलने के बाद भी सोते रहते हैं, वे जीवन में कभी सुख, सफलता, संपन्नता और अच्छी सेहत का आनंद नहीं ले पाते हैं। ऐसे लोग दुख और दरिद्रता में ही जीवन बिताते हैं। इसी तरह सूर्यास्त के समय सोने वाले लोगों से भी मां लक्ष्मी नाराज रहती हैं। वे कभी भी ऐसे घरों में वास नहीं करती हैं, जहां लोग शाम के समय सोते हैं क्योंकि ये समय घर में मां लक्ष्मी के आगमन का समय होता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है । NEWS28 इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
3 Garuda Purana Remedies