New Year 2023 Calender
New Year 2023 Calender – कुछ दिनों के बाद ही नव वर्ष 2023 की शुरुआत होने वाली है। आमतौर पर नया साल शुरू होते ही लोग अपने घर में नए साल का कैलेंडर लाते हैं. जिससे लोग आने वाले व्रत-त्योहार के बारे में पता चल सके। वहीं वास्तु शास्त्र में कैलेंडर को लेकर कुछ खास नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना बहुत जरुरी माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कैलेंडर से जुड़ी गलतियां व्यक्ति की उन्नति में बाधक बनती हैं। आइए जानते हैं वो बातें –
वास्तु शास्त्र के अनुसार कैलेंडर के खास नियम
1 वास्तु शास्त्र के अनुसार कैलेंडर को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों पर बुरा असर तो होता ही है साथ ही इंसान की तरक्की भी रुक जाती है।
2 कैलेंडर को भूल से भी मेन गेट और दरवाजे के पीछे नहीं लगाना चाहिए।
3 वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी पुराने कैलेंडर के ऊपर नया कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।
4 इसके साथ फटा हुआ कैलेंडर भी घर में लगाने से कई बार आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
5 घर की इश दिशा में कैलेंडर लगाना शुभ माना जाता है इसलिए घर में कैलेंडर को हमेशा पूर्व दिशा, पश्चिम दिशा और उत्तर दिशा में ही लगाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में तरक्की और सुख-समृद्धि आती है।
6 उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा कहा जाता है इसलिए इस दिशा में कैलेंडर को लगाने से आर्थिक लाभ मिलता है।
7 वास्तु के अनुसार, हरा, नीला, सफेद, गुलाबी और लाल रंग के कैलेंडर को घर में लगाना शुभ माना गया है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है । News28 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
New Year 2023 Calender