Pradosh Vrat 2022
Pradosh Vrat 2022 – कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला इस साल का आखिरी प्रदोष व्रत 21 दिसंबर दिन बुधवार को पड़ रहा है, जो भगवान शिव को समर्पित दिन है। साल का आखिरी प्रदोष व्रत खास है क्योंकि इश दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग योग भी लग रह हैं। ऐसे में भगवान शिव की पूजा-उपासना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। लेकिन प्रदोष व्रत के दिन कुछ खास गलतियां करने से बचना चाहिए। जाने क्या –
प्रदोष व्रत पर भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां
1 प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की पूजा तो कोई भी कर सकता है, लेकिन प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की पूजा करते समय महिलाएं शिवलिंग को स्पर्ष बिल्कुल न करे , ऐसा करने से माता पार्वती नाराज हो जाती हैं।
2 शिवलिंग को पुरुष तत्व से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए शिवलिंग पर कभी भी हल्दी का तिलक न करे।
3 प्रदोष व्रत के दिन व्रत रखने वालों को काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक होता है। भोलेनाथ की उपासना के वक्त लाल या पीले रंगे कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है। सावन के महीने में हरे रंग के कपड़े पहनना भी उत्तम होगा।
4 भगवान शिव को भूलकर भी केतकी के फूल, तुलसी की पत्तियां, नारियल का पानी, शंख का जल, कुमकुम या सिंदूर नहीं चढ़ाना चाहिए. ऐसा करने से भगवन शिव रुष्ट हो जाते है।
5 प्रदोष व्रत के दिन व्रत रखने के बाद खासतौर महिलाओं को बैंगन, पत्तेदार सब्जियां, लहसुन, प्याज, मांस या शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
Pradosh Vrat 2022