Hanuman Ashtami 2022
Hanuman Ashtami 2022 – धर्म ग्रंथों के अनुसार, हनुमानजी की पूजा करने से हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है। हनुमान अष्टमी (Hanuman Ashtami 2022 Upay) भी एक ऐसा ही मौका है। ये पर्व पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 16 दिसंबर, शुक्रवार यानि आज है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस पर्व पर अगर राशि अनुसार, कुछ खास उपाय किए जाएं तो जीवन से हर दुख, तकलीफ दूर हो सकती है।आज हनुमान अष्टमी के मौके पर राशि के अनुसार करे उपाय –
1 मेष राशि Aries
इस राशि के लोग आज हनुमानजी को मीठा पान चढ़ाएं।
2 वृष राशि Taurus
इस राशि के लोग अपने नजदीक स्थित किसी भी हनुमान मंदिर में लाल रंग का झंडा चढ़ाएं।
3 मिथुन राशि Gemini
इस राशि के लोग आज हनुमाजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।
4 कर्क राशि Cancer
इस राशि के लोग हनुमानजी की पूजा करने के बाद राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
5 सिंह राशि Leo
इस राशि वाले आज हनुमानजी की पूजा लाल फूलों से करें और लाल वस्त्र अर्पित करें।
6 कन्या राशि Virgo
हनुमान अष्टमी पर ये लोग पिस्ते से बनी मिठाई का भोग हनुमानजी को लगाएं।
7 तुला राशि Libra
इस राशि के लोग पहले हनुमानजी को कच्चा अनाज चढ़ाएं और बाद में इसे जरूरतमंदों को दान कर दें।
8 वृश्चिक राशि Scorpio
इस राशि के लोग हनुमान अष्टमी पर गुड़ का भोग हनुमानजी को लगाएं।
9 धनु राशि Sagittarius
इस राशि वाले हनुमानजी को आज केले का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ 11 बार करें।
10 मकर राशि Capricorn
इस राशि के लोग आज हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।
11 कुंभ राशि Aquarius
इस राशि के लोग आज हनुमानजी को गुलाब के फूलों की माला पहनाएं।
12 मीन राशि Pisces
इस राशि के लोग हनुमानजी के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाकर सुंदर कांड का पाठ करें।