Trigrahi Yog December 2022
Trigrahi Yog December 2022 – सूर्य 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जहां बुध और शुक्र पहले से ही विराजमान हैं। इसलिए सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही यहां त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। ज्योतिषियों के अनुसार इस त्रिग्रही योग के चलते इन चार राशि के जातकों को बहुत फायदा होने वाला है –
1 वृषभ राशि
इस राशि में बन रहा त्रिग्रही योग सकारात्मक परिणाम देने वाला है। इस राशि परिवर्तन के बाद सूर्य की दृष्टि आपके दूसरे भाव पर पड़ेगी, आर्थिक रूप से धन का प्रवाह अच्छा रहेगा। खर्चों पर कंट्रोल रहेगा और पैसों की बचत होगी।आपकी वाणी प्रभावशाली होगी, जिससे सब लोग प्रभावित रहेंगे। आपके घर संपत्ति या वाहन का आगमन हो सकता है।
2 तुला राशि
इस राशि के लोगों को सूर्य देव का गोचर भारी लाभ लेकर आ रहा है। इस राशि के जातकों के लिए भी ये योग शुभ रहने वाला है। खासतौर से जो लोग मार्केटिंग, सोशल मीडिया या फिर कंसल्टेशन के क्षेत्र में काम कर रहे लोगो को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। जल्द आपको धन लाभ होंगे।
3 धनु राशि
इस राशि के लोगो के मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। आपके निर्णय लेने की क्षमता दूसरों को प्रभावित करेगी। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।
4 मीन राशि
त्रिग्रही योग के चलते नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। करियर के मामले में आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। धन का कोई लेन -देन न करे।
Trigrahi Yog December 2022
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News28 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
ब्रेकिंग न्यूज़, अपडेट, एनालिसिस, ब्लॉग के लिए फेसबुक पेज लाइव, ट्विटर हैंडल फॉलो करे और इंस्टाग्राम पर जुड़े