6 Vastu Tips For Money
6 Vastu Tips For Money : पैसा जीवन में बहुत आवश्यक है। हम सभी किसी न किसी स्तर की आर्थिक सुरक्षा चाहते हैं। हालांकि, वास्तु शास्त्र की मदद से व्यक्ति आर्थिक स्थिरता के साथ अपना जीवन जी सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा से अपार धन और सुख की प्राप्ति होती है। इसलिए मां लक्ष्मी की कृपा पाने और उसे हमेशा सुरक्षित रखने के लिए कुछ गलतियों से बचना जरूरी है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, लोग रुपए-पैसे के मामले में कई गलतियां करते हैं जो उनके जीवन में सुख और समृद्धि को प्रभावित करती हैं। आज हम आपको ऐसी 6 गलतियों के बारे में बताएंगे जो पैसों की गिनती करते समय नहीं करनी चाहिए –
1 वास्तु के अनुसार पैसे गिनते समय थूक लगाने से माँ लक्ष्मी का अपमान होता है और जातक अपना शेष जीवन दरिद्रता में व्यतीत कर सकता है।
2 वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में पुराने बिल, रद्दी कागज रखने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।
3 रात को सोते समय अपने सिर पर बैग न रखें। अलमारी, शेल्फ, लॉकर आदि में हमेशा पैसे सुरक्षित रखें।
4 पर्स में नोटों को मुड़ा हुआ न रखें, यह भी धन का अनादर करने का संकेत है जो आपके जीवन में समृद्धि को प्रभावित कर सकता है।
5 धन स्थान यानी वो जगह जहां आप अपना पैसा रखते हैं जैसे तिजोरी या गल्ला। कुछ लोग इन स्थानों पर भी कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं जो पवित्र नहीं होती। ऐसी स्थिति में देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
6 पैसों का लेन- देन कर कभी भी गंदे हाथों से या झूठे हाथों से ना करें। हमेशा साफ हाथों से ही पैसों को छुए।
6 Vastu Tips For Money