5 Health Problems
5 Health Problems – जब हम कार्यस्थल पर जाते हैं या वर्कआउट करते हैं तो हम अक्सर अपने साथ प्लास्टिक की बोतल में पानी लाते हैं। पानी आमतौर पर कई स्थानों पर प्लास्टिक के गिलास में दिया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार प्लास्टिक एक पॉलीमर है। कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन और क्लोराइड से मिलकर प्लास्टिक बनाते हैं।
इसके अलावा, प्लास्टिक में बीपी नामक एक कैमिकल होता है, जो मानव शरीर के लिए बेहद घातक है। विशेषज्ञों के अनुसार, रसायनों और पॉलिमर में शामिल घटक हमारे शरीर में प्रवेश करने पर कई प्रकार की बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
कैंसर का बन सकता है खतरा
विशेषज्ञ के अनुसार अगर प्लास्टिक की बोतल में देर तक पानी पड़ा हो और इंसान उसे पिए तो इससे आपको कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। बता दें कि ये पुरुषों में हार्मोनल डिस्टरबेंस पैदा होना , स्पर्म काउंट घटना और लीवर को भी गंभीर नुकसान पहुंचना जैसी बीमारियाँ हो सकती है। सिर्फ इतनी ही नहीं,महिलाओं में ये ब्रेस्ट कैंसर का खतरे को पैदा कर सकते हैं। जिसके बारे में लोगों को जागरुक होना बेहद जरूरी है।
तांबे के बर्तन को करें यूज
आपको बता दें कि हमारे घरों में भी लोग प्लास्टिक की बोतलों में रखा हुआ पानी ही इस्तेमाल करते हैं। लोग प्लास्टिक की बोतल को कई दिनों तक फ्रिज में रखते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि प्लास्टिक की बोतल में मौजूद डीपीए और अन्य केमिकल्स का हमारे में पहुंचने की संभावना रहती है।
इससे बेहतर यही होगा कि आप तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करें।वहीं, पुराने समय में भी लोग तांबे के बर्तनों का ही इस्तेमाल करते थे। डॉक्टर्स के मुताबिक, तांबा शरीर के लिए बेहद न्यूट्रिशन एलिमेंट है। लोगों को तांबे के बर्तन में पानी पीना चाहिए।
भारत में इतना है प्लास्टिक का यूज
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में हर साल करीब 35 लाख टन प्लास्टिक जनरेट कर रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि अगले 5 सालों में प्रति व्यक्ति के हिसाब से यह डबल हो जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक स्तर पर 480 बिलियन प्लास्टिक की बोतल बेची गई थी।
हाई शुगर की समस्या
आजकल, हमें ज्यादातर प्लास्टिक की बोतलों में पानी मिलता है जो हमारे लिए बहुत हानिकारक होता है , क्योंकि इसमें फूड शुगर और हाई फ्रुक्टोज कार्न सिरप जैसे हानिकारक तत्व होते हैं। जो बहुत नुकसानदायक है।
इम्यून सिस्टम पर असर
प्लास्टिक की बोतलों से निकलने वाले रसायन हमारे शरीर में प्रवेश कर हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बिगाड़ देते हैं।और इस पानी से हमारा इम्यून सिस्टम काफी प्रभावित होता है।
5 Health Problems
ब्रेकिंग न्यूज़, अपडेट, एनालिसिस, ब्लॉग के लिए फेसबुक पेज लाइव, ट्विटर हैंडल फॉलो करे और इंस्टाग्राम पर जुड़े