December 2022 Horoscope
December 2022 Horoscope – ज्योतिष के अनुसार सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। साल 2022 के अंत में यानि 16 दिसंबर से एक बार फिर सूर्य, राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। धनु राशि में सूर्य के प्रवेश करते ही खरमास आरंभ हो जाता है। ज्योतिष के अनुसार ऐसा होना सब राशियों के लिए खास माना जाता है। लेकिन कुछ ऐसी राशियाँ जिन्हे इस समय सावधान रहने की आवशयकता है। आईये जाने कौनसी है वो राशियाँ –
१ वृषभ
सूर्य का गोचर आठवें भाव में होने से इस राशि के लोग अपनी सेहत पर ध्यान दे। वाहन चलते समय सावधानी बरते। साथ ही अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण बनाये रखे।
२ कन्या
सूर्य का गोचर चौथे भाव में होने की वजह से यह महीना इस राशि को थोड़ा तकलीफ देगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। और कार्यस्थल में किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
३ मकर राशि
इस राशि के लोग कोई भी निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार विमर्श कर ले नहीं तो धन हानि हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको अभी ओर इंजतार करना पड़ सकता है।