5 Vastu Tips
5 Vastu Tips – वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हम पूजा-पाठ तो करते ही है ,लेकिन अगर सोने से पहले कुछ ऐसे वास्तु उपाय किये जाये जिस से घर में सुख-शांति, खुशहाली के साथ धन का आगमन भी होता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा भी समाप्त हो जाती है। आइए जानते हैं कौनसे है वो उपाय –
1 मंदिर में जलाएं दीपक
घर के मंदिर में कभी अँधेरा नहीं करना चाहिए। रात को सोने से पहले घी का दीपक जरूर जला दें। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
2 कपूर जलाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोने से पहले थोड़ा सा कपूर जलाने से उसके धुएं से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है।
3 सरसों के तेल का दीपक
चूँकि घर की दक्षिण दिशा में पितरों का वास होता है इसलिए रात को सोने से पहले दक्षिण दिशा की ओर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से पितरो से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता हैं। अगर रातभर जलाना संभव नहीं है तो शाम के समय दीपक जलाएं और उसके बाद एक छोटा सा बल्ब इस दिशा में जलने दे।
4 मुख्य द्वार को रखें साफ
क्योंकि मां लक्ष्मी घर के मुख्य द्वार से ही प्रवेश करती हैं इसलिए रात को सोने से पहले घक का मुख्य द्वार साफ करना चाहिए। घर के मुख्य द्वार के सामने से जूते-चप्पल हटा देने चाहिए।
5 घर के कोनों को कर दें साफ
वास्तु के अनुसार माना जाता है कि घर के ईशान कोण और उत्तर दिशा को रात को साफ करके सोना चाहिए , क्योंकि इन कोनों में कुबेर का वास होता है।
ब्रेकिंग न्यूज़, अपडेट, एनालिसिस, ब्लॉग के लिए फेसबुक पेज लाइव, ट्विटर हैंडल फॉलो करे और इंस्टाग्राम पर जुड़े