5 Vastu Tips
5 Vastu Tips – जिनका बैंक अकाउंट महीने की आखिरी तारीख आने से पहले ही खाली हो जाता है और सिर पर हमेशा किसी न किसी का कर्जा चढ़ा रहता है। क्या आप भी अपने ऐसे खर्चो से परेशान है ? ज्योतिषियों का कहना है की कुछ ऐसी चमत्कारी चीज़े है जिन्हे घर में रखने से धन चुंबक की तरह खिचता चला आता है –
1 लघु नारियल
लघु नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। यह नारियल सामान्य नारियल की तुलना में बहुत छोटा होता है। ऐसा कहते हैं कि जिन घरों में लघु नारियल रखा जाता है वहां कभी धन की कमी नहीं रहती।
2 धातु का कछुआ
इसे भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। आर्थिक समृद्धि के लिए कछुए को घर की उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है।
3 पीरामिड
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में क्रिस्टल का पिरामिड रखने से आर्थिक संपन्नता बढ़ती है। घर के सदस्यों की आय में तेजी से वृद्धि होती है और साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का भी विकास होता है।
4 गोमती चक्र
गोमती चक्र गोमती नदी में चक्र की आकृति में पाए जाने वाला एक पत्थर है। इसे घर में रखना बहुत ही शुभ बताया गया है। . 11 गोमती चक्र पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है।
5 कमलगट्टे की माला
घर में रुपये-पैसे की तंगी रहती है और तो अपने घर के मंदिर में कमलगट्टे की माला लाकर रख लीजिए। घर के मंदिर में कमलगट्टे की माला लाकर रखने से धन प्राप्ति के मार्ग खुल जाते हैं।