5 Bathroom Vastu Tips
घर की दिशाओं और वस्तुओं को शुभ और अशुभ बताते हुए वास्तु शास्त्र में जीवन को बेहतर बनाने और नकारात्मकता को दूर रखने के तरीके बताए गए हैं।ऐसा माना जाता है जो लोग वास्तु के अनुसार काम करते है , उन्हें सफलता अवश्य मिलती है। लेकिन वास्तु से जड़ी एक छोटी सी गलती भी इंसान को बर्बाद करने के लिए काफी है। आइए आज आपको जाने-अनजाने होने वाली 5 ऐसी गलतियों के बारे में बताते हैं जिनके वास्तु के हिसाब से बुरा परिणाम है –
1 बाथरूम में कपड़े धोने के बाद बाल्टी में बचा पानी छोड़ना वास्तु के अनुसार बहुत ही अशुभ होता है। ऐसा करने से हमारे जीवन पर बुरा असर पड़ता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। घर की सुख-शांति भंग हो सकती है।
2 वास्तु के अनुसार , नहाने के तुरंत बाद तेज़ उपकरणों जैसे नेलकटर , चाकू , कैंची, ब्लेड , कटर आदि चीज़ो का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ हो सकता है।
3 वास्तु के अनुसार , बाथरूम में नहाने वाली बाल्टी या तो भर कर रखे अगर पानी की कमी के कारण ऐसा नहीं कर सकते तो उसे उल्टा करके रखा चाहये ऐसा करने से कोई बड़ा नुकसान होने से आप बच सकते है।
4 सुहागिन महिलाओं को नहाने या बाल धोने के तुरंत बाद मांग में सिंदूर नहीं भरना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने वाली महिलाओं पर बहुत बुरा असर हो सकता है।
5 वास्तु के अनुसार नहाने के बाद बाथरूम में वाइपर जरूर लगाए। बाथरूम का फर्श हमेशा गीला रहने से घर में आर्थिक तंगी बढ़ती है। साथ ही बाथरूम की सभी चीजों को सही स्थान पर ही रखें।
5 Bathroom Vastu Tips