4 Garuda Puran Remedies
4 Garuda Puran Remedies – गरुड़ पुराण एक ऐसा आध्यात्मिक ग्रंथ है जिसमे जीवन से जुड़ी हर बात का जिक्र किया गया है। इस पुराण के अनुसार मृत्यु के उपरांत इंसान को उसके कर्मों अनुसार, फल की प्राप्ति होती है। गुरुड़ पुराण में इस बात का उल्लेख किया गया है कि इंसान अगर अपने जीवन काल में बुरे कर्मों में लिप्त रहता है तो उसे मरने के बाद नर्क में अनेक प्रकार की यातनाएं और कष्ट झेलने पड़ते हैं।
वहीं गरुड़ पुराण इस बात को भी कहता है कि अगर कोई व्यक्ति रोजना 4 शुभ कार्य करता है तो उससे घर में मां लक्ष्मी स्वयं वास करती हैं और वहां बरकत होती रहती है। आइए जानते हैं उन 4 शुभ कार्यो के बारे में –
1 गरुड़ पुराण के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति को अपने कुल देवता की पूजा रोज करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन खुशहाल रहता है।
2 घर में भोजन ग्रहण करने से पहले देवी-देवताओं को भोग जरूर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद बना रहता है।
3 गरुड़ पुराण में यह भी बताया गया है कि व्यक्ति को रोज गाय या जरूरतमंद लोगों के लिए कुछ ना कुछ अन्न का दान जरूर करना चाहिए।
4 गरुड़ पुराण की मानें तो व्यक्ति को हर दिन धार्मिक ग्रंथों का पाठ जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली समस्याओं से लड़ने में मदद मिलती है।