3 Vastu Tips
3 Vastu Tips – वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का बहुत महत्त्व होता है। ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जो आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मददगार होते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके फूल को घर में लाने से आपकी सारी समस्याओं का अंत हो सकता है। हम बात कर रहे हैं पलाश के पेड़ की, जिसके फूल को टेसू का फूल कहा जाता है। आइए अब आपको बताते हैं कि घर में टेसू का फूल रखने के क्या फायदे होते हैं –
ज्योतिषियों का कहना है दिखने में भी बहुत खूबसूरत ये टेसू के फूल में देवी-देवताओं का वास होता है। इसकी दैवीय शक्तियों और चमत्कारों से इंसान की सारी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। ये घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा भी लेकर आता है।
टेसू के फूल के चमत्कारी उपाय
1 वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो उसे विशेष टेसू फूल का उपचार करना चाहिए। टेसू के फूल को सफेद कपड़े में नारियल से बांधकर रख दें और पैसे या तिजोरी में रख दें। आपको जल्द ही आर्थिक राहत का अनुभव होगा।
2 इस एक उपाय का उपयोग करने से न तो नकदी की कमी होगी और न ही किसी व्यक्ति की बुरी नजर का राजस्व के स्रोतों पर कोई प्रभाव पड़ेगा। यदि आपको टेसू के ताजे फूल नहीं मिलते हैं, तो आप वैकल्पिक रूप से इसके सूखे फूलों का उपयोग कर सकते हैं।
3 माता लक्ष्मी को भी टेसू के फूल अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार के दिन पलाश के पेड़ की पूजा करने और जल चढ़ाने से भी इंसान की हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसा करने से शुक्र देव प्रसन्न होकर इंसान को भौतिक सुखों में वृद्धि देते है।
4 ज्योतिषी के अनुसार पलाश के पेड़ की जड़ को सफेद सूती कपड़े में बांध कर , लंबे समय से चल रहे बीमार व्यक्ति की कलाई पर बांधने से बीमारी का इलाज किया जा सकता है । ये उपाय करने से बीमारी में राहत मिलती है। साथ ही, ग्रहों से जुड़ी समस्याएं भी पैदा नहीं होती हैं।
3 Vastu Tips
ब्रेकिंग न्यूज़, अपडेट, एनालिसिस, ब्लॉग के लिए फेसबुक पेज लाइव, ट्विटर हैंडल फॉलो करेऔर इंस्टाग्राम पर जुड़े ब्रेकिंग न्यूज़, अपडेट, एनालिसिस, ब्लॉग के लिए फेसबुक पेज लाइव, ट्विटर हैंडल फॉलो करेऔर इंस्टाग्राम पर जुड़े