6 Vastu Upay
6 Vastu Upay- आपने देखा होगा कि कभी कभी सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, आप अक्सर सफलता प्राप्त करने में असफल हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है नकारात्मक शक्तियां आपको सफल नहीं होने देती है । ऐसी स्थिति में मन विचलित हो जाता है। मैं कभी-कभी आत्मविश्वास से संघर्ष करता हूं।
हालाँकि, वास्तु शास्त्र इस समस्या का समाधान प्रदान करता है। वास्तु शास्त्र हानिकारक ऊर्जा को आपके घर में और आपके और आपके परिवार के आसपास प्रवेश करने से रोकने के लिए कई रणनीतियों की पेशकश करता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार 7 दौड़ते घोड़ों की पेंटिंग आपको कई मामलों में सफलता दिला सकती है। आपने कभी सोच है कि पेंटिंग में हमेशा 7 दौड़ते हुए घोड़ों को ही क्यों प्रदर्शित किया जाता है। दरअसल शास्त्रों के अनुसार 7 अंक सार्वभौमिक या प्राकृतिक माना जाता है।
जैसे सप्ताह के 7 दिन, इंद्रधनुष के 7 रंग, सप्तऋषि, शादी में सप्तपदी, सात जन्म इत्यादि। सात घोड़ों की तस्वीर को सर्वोतम माना गया है। मगर, इसे वास्तु के हिसाब से सही दिशा में लगाने से ही अच्छा फल मिलता है। आइए जानते हैं घोड़ों की ये पेंटिंग किस दिशा में लगानी चाहिए –
7 दौड़ते घोड़ों की पेंटिंग की सही दिशा
1 शुभ फल के लिए सात घोड़ों के रथ पर सवार सूर्य देव की पेंटिंग को घर की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
2 यदि आप कार्यक्षेत्र में तरक्की चाहते हैं तो ऐसे में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर घर की केवल उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
3 जीवन में नाम, यश और सम्मान पाने के इच्छुक हैं तो घर की दक्षिण दिशा में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगा सकते हैं।
4 अगर आप कर्ज से परेशान है तो आप पश्चिमी दिशा में आर्टिफिशियल घोड़े का जोड़ा रखे। इससे घर में सुख समृद्धि और लक्ष्मी का हमेशा वास रहता है।
5 यदि आप दक्षिण दिशा में दौड़ते हुए घोड़ों की पेंटिंग नहीं लगा पा रहे हैं तो घर के मुख्य द्वार की खिड़की पर डाउढ़ते हुए घोड़ी की मूर्ति रख सकते हैं। बस ध्यान रहे कि घोड़े का मुंह खिड़की से बाहर देख रहा हो।
6 आप जब भी घर में घोड़ो की तस्वीर लगाएं ध्यान रखें कि उसमें घोड़े सफेद ही हों। सफेद घोड़े सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक होते हैं। यह घर और ऑफिस की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं।
6 Vastu Upay