5 Wednesday Remedies
5 Wednesday Remedies – बुधवार का दिन प्रथम पूजनीय भगवान गणेश जी को समर्पित है। बुध की स्थिति कमजोर होने से व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं बुधवार के कुछ उपाय जिससे बुध ग्रह की कमजोर स्थिति ठीक होगी और भगवान गणेश के आशीर्वाद से सभी विघ्न दूर हो सकते है –
बुधवार के कुछ उपाय
1 बुधवार के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करे । ऐसा करने से जीवन में किसी तरह का अनिष्ट नहीं होता है।
2 बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल का दान करना चाहिए। साथ ही उस दिन इस दाल का सेवन करना भी लाभकारी माना जाता है।
3 बुधवार के दिन शिवलिंग पर भी हरी मूंग दाल अर्पित करना शुभ होता हैं।
4 अगर आप आर्थिक समस्याओं और कर्ज से परेशान हैं तो हर बुधवार को ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
5 हर बुधवार को भगवान गणेश को दुर्वा अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश शीघ्र प्रसन्न होते हैं और कई सांसारिक कामनाएं पूरी हो जाती हैं।