6 Vastu Tips For Home
6 Vastu Tips For Home – रखना चाहते है सुखी और खुशहाल जीवन तो वास्तु के उपाय बेहद कारगर साबित होते हैं। यदि आपके घर से जुड़ी हर जरूरी चीज वास्तु के अनुसार होगी, तो आपके घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। वहीं कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिनकी वजह से घर में नकारत्मक ऊर्जा आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पुरानी, टूटी-फूटी और अनावश्यक चीजें घर पर नकारात्मकता लाती हैं।
इसलिए समय-समय पर इनकी मरम्मत कराते रहना चाहिए। इसके अलावा घर से वास्तु दोष दूर करने में आपके घर की आंतरिक साज-सज्जा मददगार साबित हो सकती है। घर में सुख-शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए कुछ वास्तु नियमों को अपनाया जा सकता है। आज हम आपके घर से जुड़ी कुछ छोटी-छोटी चीजों के बारे में बात करेंगे, जिन्हें सही करने से आपके घर वास्तु दोष दूर हो सकता है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में…
1 मन की शांति और घर के चौमुखी विकास के लिए पूजा घर का स्थान उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण पर रखे ।
2 घर के अंदर लगे हुए मकड़ी के जाले, धूल-गंदगी को समय-समय पर हटाते रहना चाहिए। नहीं घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
3 घर में लगे पौधो को समय-समय पर पानी देते रहें। सूखने पर उसे तुरंत हटा दें।
4 घर के दरवाजे को खोलते या बंद करते समय निकलने वाली कर्कश ध्वनि नकारात्मकता लाती है। उससे तुरंत ठीक करवाए।
5 वास्तु के अनुसार, कभी भी दक्षिण दिशा की तरफ पैर करके नहीं सोना चाहिए।
6 घर में कटीली झाड़ियों वाले पौधे लगाने से बचे ऐसा करने से घर में नकारात्मकता बढ़ती हैं।