10 Qualities
10 Qualities- गुलाबी ठंड के साथ नवंबर की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने जो भी जातक जन्म लेते हैं, उनकी बात ही कुछ और होती है। इन लोगों में कई तरह की खूबियां पाई जाती हैं। आइए जानते हैं कि नवंबर में पैदा हुए लोगों की क्या विशेषताएं होती हैं –
1 नवंबर में जन्म लेने वाले लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक तो होता ही है साथ ही ये लोग किस्मत के भी धनी होते हैं।
2 नवंबर में जन्म लेने वाले लोग जिज्ञासु प्राणी होते हैं। उनमें हर एक चीज को जल्दी सीखने का भाव होता है।
3 नवंबर में जन्म लेने वाले लोगो को प्राइवेसी पसंद होती है , अपने सीक्रेट परिवार और दोस्तों से भी छिपाने की कोशिश करते हैं।
4 समस्याओं से निपटने में धैर्य और सहनशीलता नवंबर में पैदा हुए लोगों के जन्मजात लक्षण हैं।
5 नवंबर में पैदा हुए लोग काफी रचनात्मक होते हैं। ये लोग हमेशा कुछ हटकर और नया करने की कोशिश में लगे रहते हैं।
6 ये लोग स्वभाव से जिद्दी भी होते हैं अपनी मेहनत और हुनर के दम पर अपने सपनों का पीछा करते हैं।
7 ये लोग भरोसे को कभी नहीं तोड़ते जिससे वे व्यक्तिगत रूप से प्यार करते हैं और पेशेवर जीवन में भी काफी वफादार होते हैं।
8 नई चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं जिसकी वजह से इन्हें नए स्थानों की यात्रा करनी पड़ती है।
9 ये लोग दूसरों की बातों पर यकीन कर कोई निर्णय नहीं लेते हैं ,खुद ही जांच-परखकर काम को आगे बढ़ाते हैं।
10 ये एक मजबूत कांच की दीवार की तरह होते हैं जिसकी वजह से किसी के लिए भी इनके अगले कदम की कल्पना कर पाना मुश्किल होता है।