5 Vastu Tips For Money
5 Vastu Tips For Money – हर कोई जीवन में धनवान, सुखी और समृद्ध बनना चाहता है, फिर भी कुछ व्यक्ति अभी भी इस तथ्य से जूझते हैं कि उनके प्रयासों के बावजूद उनका पैसा जल्दी खत्म हो जाता है। पैसा बड़ी मात्रा में आता है लेकिन टिकता नहीं है, जिसके कारण परिवार को आर्थिक समस्याओं के अलावा कई अतिरिक्त समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में यदि आप भी धन कमाना चाहते हैं तो वास्तु की मदद ले सकते हैं। वास्तु में कई लाभकारी उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से आप पैसों से जुड़ी समस्या को दूर कर सकते हैं। वास्तु विशेषज्ञों का भी मानना है कि यदि किसी इंसान के जीवन में हमेशा आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं या धन कमाने के साधनों में दिक्कतें आती रहती हैं, तो उसे अपने घर या आस-पास की कुछ चीजों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं वास्तु के उन नियमों के बारे में जो आर्थिक तंगी को दूर करके धन आगमन के रास्ते खोलते हैं….
इस दिशा में रखें तिजोरी का मुंह
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी का मुख हमेशा उत्तर या पूर्व की ओर होना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से तिजोरी में आभूषण और नकदी जैसे कीमती सामानों की भरमार रहती है। वहीं दूसरी ओर यदि आप तिजोरी को पश्चिम या दक्षिण दिशा की ओर रखते हैं तो आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मुख्य द्वार पर करें ये उपाय
घर के मुख्य द्वार से ही हमारे घर में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जाओं का आवागमन होता है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाने से घर में धन की कमी नहीं होती है।
मुख्य द्वार की पूजा
वास्तु में कहा गया है कि समृद्धि के लिए मुख्य द्वार की पूजा करनी चाहिए। मुख्य दरवाजे के कोने में गुलाल छिड़कें। शाम के समय घी का दीपक जला कर धन की कामना करें।
घर में लगाएं सात घोड़ों की तस्वीर
वास्तु के मुताबिक, एक रथ में बंधे सात घोड़ों को सूरज की सवारी माना गया है। ऐसी तस्वीर को घर के पूरब दिशा में लगाने से उन्नति होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
दीवार पर लगाएं ये तस्वीरें
घर की दीवारों पर सुंदर तस्वीरें लगाने पर घर की खूबसूरती तो बढ़ती ही है, साथ ही धन दौलत में वृद्धि भी होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के दक्षिण और पूर्व दिशा की दीवारों में प्रकृति से जुड़ी चीजें की तस्वीर लगानी चाहिए।
5 Vastu Tips For Money