5 Vastu Tips for Plants
5 Vastu Tips for Plants- वास्तु शास्त्र अनुसार, घर में हरे भरे-पौधे लगाना काफी शुभ होता है। इनसे निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा घर में सुख-शांति और समृद्धि लाती है। घर या घर के आस पास लगे हरे-भरे पौधे देखने जितने सुंदर होते हैं, मन को भी उतने ही सुकून देने वाले होते हैं।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर घर में हरे-भरे पौधे हों, तो सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है जो तरक्की, सुख-समृद्धि और खुशहाली के आगमन में सहायक होते हैं, लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो जीवन में परेशानियों का कारण बनते हैं। कहा जाता है कि यदि ऐसे पौधे आस पास लगे हों तो घर की शांति भंग हो जाती है और परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं उन पौधों के बारे में जो घर में नकारात्मकता बढ़ाते हैं…
1 कांटेदार पौधे
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या घर के आसपास किसी भी तरह के कांटेदार पौधे लगाने से बचना चाहिए।घर में इस तरह के पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही इस तरह के पौधे जिंदगी में कई तरह की परेशानियां पैदा कर देती हैं।
2 बबूल का पेड़
घर या घर के आसपास बबूल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है। घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ता है।
3 बेर का पेड़
वास्तु शास्त्र के अनुसार,घर में बेर का पेड़ होने से घर में नकारात्मकता बढ़ जाती है और आर्थिक संकट गहरा जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में बेर का पेड़ लगा होता है माता लक्ष्मी उस घर से अप्रसन्न होकर चली जाती हैं।
4 नींबू और आंवले का पेड़
लोग अपने घर या गार्डन में आंवला और नींबू का पेड़ लगाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह अशुभ होता है ,इस से घर में क्लेश बढ़ता है और तनाव की स्थिति निर्मित होती है।
5 Vastu Tips for Plants