Bhai Dooj 2022 Date
Bhai Dooj 2022 Date: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल दिवाली (Diwali) पर सूर्यग्रहण लगने के कारण लोगों के मन में तिथियों को लेकर कंफ्यूजन है। ऐसे में लोगों के बीच सवाल उठ रहा है कि आखिर भाई दूज (bhai dooj) का त्योहार किस दिन मनाया जाएगा। जानें 26 या 27 अक्टूबर किस दिन भाईदूज मनाना रहेगा सही-
दोपहर के समय होती है भाईदूज की पूजा-
शास्त्रों के अनुसार, यम द्वितीया यानी भाईदूज के दिन यमराज अपनी बहन के घर दोपहर के समय आए थे और बहन की पूजा स्वीकार करके उनके घर भोजन किया था। वरदान में यमराज ने यमुना को कहा था कि भाई दूज यानी यम द्वितीया के दिन जो भाई अपनी बहनों के घर आकर उनकी पूजा स्वीकार करेंगे और उनके घर भोजन करेंगे उनका अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा।
भाईदूज के दिन किसकी करें पूजा-
शास्त्रों के अनुसार, भाईदूज के दिन यमराज, यमदूज और चित्रगुप्त की पूजा करनी चाहिए। इनके नाम से अर्घ्य और दीपदान करना चाहिए।
5 दिनों तक चलने वाला दीपावली का त्योहार धनतेरस के साथ प्रारंभ होता है जो भाई दूज के पर खत्म हो जाता है। भाई -बहन के प्यार का प्रतीक इस त्योहार पर भाई ,बहन के पास टीका करवाने जाते हैं। भाई दूज के मौके पर मैंने अपने भाई की आरती उतार कर उनकी लंबी उम्र की कामना के लिए करती है। पंचांग के अनुसार इस साल 27 अक्टूबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है।
भाई दूज के मौके पर भाई को तिलक करते वक्त इस मंत्र का जाप करना चाहिए। गंगा पूजा यमुना को ,यामी पूजा यमराज को ,सुभद्रा पूजा कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई आप बड़े फूले फलें।