Deepawali 2022
Deepawali 2022 – दिवाली के दिन यानि 24 अक्तूबर 2022 को दिवाली के शुभ अवसर पर लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा का सबसे अधिक महत्व होता है।इस दिन धन की देवी लक्ष्मी, धन कोषाध्यक्ष भगवान कुबेर और बुद्धि के देवता भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
मान्यता है कि यदि आप सच्चे मन और विधि विधान से पूजा करते हैं, तो धन की देवी मां लक्ष्मी और बुद्धि के देवता गणेश आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपका पूरा साल अच्छा बीतेगा और आप पर लक्ष्मी-गणेश जी की कृपा बनी रहेगी। दिवाली की रात कुछ स्थानों पर दीया जलाना जरूरी और शुभ होता है। आये जाने कौनसी है वो जगह –
मंदिर में जरूर जलाएं दीपक
दिवाली के पावन पर्व पर सबसे पहले घर के मंदिर में दीया जलाना चाहिए। मां लक्ष्मी की पूजा करते समय उनके समक्ष अखंड दीपक जरूर लगाना चाहिए। ध्यान रखें ये दीपक पूरी रात जलता रहे।
घर के मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक
दिवाली के अवसर पर पूजा करने के बाद सबसे पहले घर के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ दिए लगाने चाहिए। कहा जाता है कि दिवाली की रात धन की देवी मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर में आती हैं। ऐसे में मुख्य द्वार को रोशन जरूर रखें, क्योंकि मुख्य द्वार पर ही अंधेरा देखकर मां लक्ष्मी वापस चली जाएंगी।
नल के पास जलाएं दीया
घर में नल के पास दिया रखना शुभ होता है। जहां आप पीने का पानी रखते हैं, उस स्थान पर दिवाली के दिन एक दिया जरूर रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपके घर में अन्न के भंडार बने रहेंगे।
Deepawali 2022