Bollywood Diwali 2022
Bollywood Diwali 2022 – देशभर में दिवाली (Diwali 2022) का उत्साह धूम शरू हो चुका है। आम आदमी से लेकर सेलेब्रिटीज तक सबके दिलों में इस त्यौहार को लेकर उत्साह है। वैसे तो यह ऐसा त्यौहार है, जिसका सभी बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन पहली बार शादी कर ससुराल पहुंचीं लड़की के लिए यह बेहद मायने रखता है।
वह पहली बार अपने नए परिवार के साथ त्यौहार मना रही होती है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने इसी साल शादी की है और अपने ससुराल में पहली बार लक्ष्मी पूजा का पर्व मनाने जा रही हैं। आइए नजर डालते हैं ऐसी ही 13 हीरोइंस पर…
खूबसूरत और सफल एक्ट्रेसेस में शामिल आलिया भट्ट की कपूर फॅमिली में पहली दिवाली है। उन्होंने इसी साल 14 अप्रैल को अभिनेता रणबीर कपूर से शादी की और वे जल्दी ही मां भी बनने जा रही हैं।
साउथ इंडियन फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा की ससुराल में यह पहली दिवाली है। उन्होंने 9 जून को फिल्म डायरेक्टर विग्नेश शिवान से शादी की और हाल ही में दोनों सेरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स बने हैं।
फुकरे’ फिल्म की एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की ससुराल में यह पहली दिवाली है। उन्होंने 23 सितम्बर को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अभिनेता अली फजल से शादी की है।
मौनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड बैंकर सूरज नाम्बियार से इसी साल 27 जनवरी को शादी की और पत्नी के रूप में वे पहली बार दिवाली का त्यौहार मनाने जा रही हैं।
हीरोइन करिश्मा तन्ना की ससुराल में पहली दिवाली है। उन्होंने इसी साल 5 फ़रवरी को बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से शादी की।
पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में होने वाली एक्ट्रेस और पायल रोहतगी की शादी के बाद यह पहली दिवाली है। उन्होंने इसी साल 9 जुलाई को रेसलर संग्राम सिंह से शादी की है, जिनके साथ वे पिछले कई सालों से हैं।
‘बेबी डॉल’ और ‘देसी लुक’ जैसे गानों के लिए मशहूर सिंगर कनिका कपूर ने इसी साल मई में एनआरआई बिजनेसमैन गौतम हथिरमानी से दूसरी शादी की। दूसरी बार दुल्हन बनने के बाद कनिका की यह पहली दिवाली है।
एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने 14 मार्च को अमेरिकन बिजनेसमैन जेम्स मिलरॉन से शादी की। उनकी यह पहली दिवाली है।
‘छप्पड़ फाड़ के’ और ‘शुक्राणु’ जैसी फिल्मों की हीरोइन शीतल ठाकुर, अभिनेता विक्रांत मैसी की दुल्हन बन पहली बार पत्नी के रूप में दिवाली मनाने जा रही हैं।
‘शानदार’ और ‘नूर’ जैसी फिल्मों में दिखीं एक्ट्रेस और सिंगर शिवानी दांडेकर 19 फ़रवरी को अभिनेता और फिल्ममेकर फरहान अख्तर के साथ शादी के बंधन में बंधीं और पत्नी के रूप में इस साल उनकी पहली दिवाली है।
शाहिद कपूर की बहन और पंकज कपूर-सुप्रिया पाठक की बेटी, एक्ट्रेस सना कपूर ने इसी साल 2 मार्च को अभिनेता मयंक पटवा से शादी की। वे ससुराल में पहली बार दिवाली मनाएंगी।
माइंड द मल्होत्रा’ जैसी वेब सीरीज में दिखाई दीं वैशाली मल्हारा की ससुराल में पहली दिवाली मनेगी। उन्होंने इसी साल 15 अप्रैल को वीजे, मॉडल और एक्टर सायरस सुहाकर से शादी की।
‘इश्कबाज’ और ‘नागिन 3’ जैसे सीरियल्स की एक्ट्रेस मीनल देशराज ने इसी साल 5 जुलाई को एंटरप्रेन्योर असीम मथान से शादी की और वे ससुराल में अपनी पहली दिवाली मनाएंगी।