Dhanteras Puja 2022
Dhanteras Puja 2022 – धनतेरस के दिन धन्य-धान्य की कामना करने वालों को भगवान श्री गणेश, मां लक्ष्मी, के साथ -साथ भगवान कुबेर और मृत्यु के देवता यमराज की विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि धनतेरस पर यम देवता की विशेष पूजा करने पर अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।
मान्यता के अनुसार धनतेरस पर दीपक जलाने से व्यक्ति के जीवन से जुड़े सभी दोष दूर होते हैं । धनतेरस पर कामनाओं को पूरा करने और धन-धान्य की प्राप्ति के लिए घर में 13 दीपक जलाने की परंपरा है।
धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर भगवान की पूजा का बहुत ज्यादा महत्व है। धनतेरस के दिन धन की कमी को दूर करने और धन का भंडार भरने के लिए कुबेर यंत्र की विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा से पैसों की किल्लत दूर और दरिद्रता का नाश होता है. दिवाली पर विधि-विधान से पूजे गये कुबेर यंत्र को अपने घर के पूजा स्थल पर रखकर प्रतिदिन पूजा करना चाहिए।
धनतेरस पर मां लक्ष्मी के साथ दक्षिणावर्ती शंख की पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है. इस शंख को मां लक्ष्मी का ही एक स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करने से जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती।
Disclaimer – यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है। NEWS28 इसके लिए जिम्मेदार नहीं है।
Dhanteras Puja 2022