Diwali 2022
Diwali 2022 – हिंदू धर्म में दीप उत्सव यानि दिवाली का बड़ा विशेष महत्व है। इस बार यह त्यौहार सोमवार यानि 24 अक्टूबर को मनाया जायेगा। इस दिन घर -घर में लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी की पूजा से घर में सुख-समृद्धि आती है। .दीपावली पर सफाई का बहुत महत्त्व है। इसलिए घर के कुछ खास कोनों की सफाई अवश्य करनी चाहिए। आईये जाने कौनसे –
1 ईशान कोण
ज्योतिष के अनुसार, घर के ईशान कोण यानि उत्तर पूर्व दिशा में देवी – देवताओं का वास् होता है। इसलिए घर का मंदिर भी उसी दिशा में होना चाहिए। ईशान कोण को हमेशा साफ रखना चाहिए वरना घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।
इस कोण में ऐसा कोई सामान नहीं रखना चाहिए, जिसका इस्तेमाल आप नहीं करते हो। और न तो इस दिशा में कोई गंदा सामान रखना चाहिए। घर के ईशान कोण की सफाई इसलिए भी रखनी चाहिए क्योंकि इससे घर के वास्तु में सुधार होता है।
2 ब्रह्म स्थान
घर के बीच का स्थान को ब्रह्म स्थान कहा जाता है। इस स्थान को हमेशा साफ करके रखना चाहिए। इस स्थान पर न तो कोई खंडित वस्तु और न ही टुटा हुआ कांच का सामान रखना चाहिए।
3 घर की इन दिशाओं का रखें ध्यान
दिवाली के दिन सवेरे ही उठकर घर के पूर्व स्थान को अच्छे से साफ करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। वहीं घर की उत्तर दिशा को साफ करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
Diwali 2022