Horoscope 29 जनवरी
1 Horoscope 29 जनवरी मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज आप नई व्यावसायिक रणनीतियां बनाने में व्यस्त रहेंगे जो निस्संदेह फलदायी होंगी। यदि प्रेम करने वालों ने हाल ही में शादी की है, तो आज कोई नया मेहमान उनका स्वागत कर सकता है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य पर भरोसा करने से पहले दो बार सोचना चाहिए, क्योंकि उनमें आपके साथ विश्वासघात करने की क्षमता है।शाम को संतान की और से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
उपाय- मछलियों के लिए तालाब में आटे की गोलियां डालें।
2 वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)संतान को यदि कोई परेशानी थी, तो आज वह भी दूर हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने माता पिता के आशीर्वाद से जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य करेंगे, लेकिन यदि आज परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित किसी निर्णय को लेना हो, तो उसमें परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें।
उपाय- शिवजी को आंकडे के फूल चढ़ाएं।
3 मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलता दिख रहा है, जिसके कारण आपका जीवनसाथी के प्रति प्रेम और गहरा होगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज किसी परिजन की मदद से दूर होती दिख रही है, जिसके कारण आप व आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे।
उपाय- गाय का चारा खिलाएं।
4 कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)आज आपका किया हुआ निवेश भविष्य में आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज आप अपनी किसी समस्या के कारण परेशान रहेंगे, जिसको आप अपनी संतान से साझा कर सकते हैं। आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। कुछ लोग आपसे ईष्या करेंगे, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
5 सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोगों को आज ने किसी साथी की मदद से तरक्की मिल सकती है। कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिताएंगे।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
6 कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)आज का दिन आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे। आज आपको अपने भाई बहनों से भी कुछ मदद प्राप्त हो सकती है। आज आपको अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने की कोशिश करनी होगी, तभी आप अपने कामों में सफलता हासिल कर सकेंगे।आज आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
उपाय- श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
7 तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज सायंकाल का समय आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिसके कारण अब दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा।विदेशों से जुड़ा व्यवसाय करने वाले लोगो को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।परिवार के किसी सदस्य से संबंधित कोई निर्णय लेने से पहले अपने बड़ो से सलाह मशवरा कर लें।
उपाय- विवाहित महिलाओं को सुहाग की सामग्री भेंट करें।
8 वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज का दिन ख़र्चों से भरा होगा। अपने भाई बहनों के साथ मिलकर किये गए व्यवसाय में सफलता मिलने के पूरे आसार है। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे व उनकी प्रसन्नता का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन व्यय करेंगे ।
उपाय- जरूरतमंदों को अनाज का दान करें।
9 धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होते दिख रहे। व्यापार में किसी पर भी भरोसा न करे। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही निर्णय ले। नहीं तो बाद में इसके लिए आपको पछताना पड़ सकता है। आज अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दे। संतान को आज जिम्मेदारी से कार्य करते देख आपका मन प्रसन्न होगा।पिताजी के साथ लंबे समय से चल रहा मनमुटाव आज समाप्त होगा।
उपाय- किसी मंदिर में केसरिया ध्वज लगवाएं।
10 मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए शुभ होगा। जीवन साथी की तरक्की होगी जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने पहले कभी कहीं निवेश किया था, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। छोटे व्यापारियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसका असर उनके व्यवसाय पर पड़ेगा ,इसलिए ख़र्चों पर नियंत्रण रखे । सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से तरक्की मिलती दिख रही है।
उपाय- किसी ब्राह्मण को जनेऊ भेंट करें।
11 कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप धार्मिक गतिविधियों का सहारा लेकर भी लाभ कमा सकते हैं। आज आपको अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी, जिसके कारण आप कुछ लोगों से बातचीत भी कर सकते हैं। समय पर अपने किसी परिजन से मदद न मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
उपाय- नदी में चांदी के नाग-नागिन प्रवाहित करें।
12 मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो परेशानी हो सकती। डॉक्टरी सलाह अवश्य ले। आज आप अपनी कुछ समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। अपने माता-पिता के साथ अच्छा व्यवहार रखे। दिल खोलकर निवेश करें, क्योंकि उससे आपको भरपूर लाभ अवश्य मिलेगा।
उपाय- चंदन का तिलक लगाएं।
Horoscope 29 जनवरीHoroscope 29 जनवरीHoroscope 29 जनवरीHoroscope 29 जनवरी