Superfood
Superfood सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। कोरोना वायरस एक बार फिर रूप बदलकर लोगों में दहशहत फैला रहा है। ओमिक्रॉन के मामले तेजी से पूरी दुनिया में बढ़ रहे हैं।भारत में ओमिक्रॉन फिर से भयानक रूप ले रहा है। कोविड -19 के अत्यधिक संक्रामक तनाव के साथ, हमारे शरीर को अच्छे पोषण, व्यायाम, नींद और अधिक सक्रिय जीवन शैली के साथ वायरस से लड़ने के लिए तैयार करना महत्वपूर्ण है। अगर संक्रमण के दौरान इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजें खाएंगे तो इस संक्रमण को कम किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड आइटम –
1 घी- इस घातक वायरस (ओमिक्रॉन) से निपटने के लिए हमको अपने खाने में ‘घी’ का सेवन करना चाहिए। आयुर्वेद की मानें तो घी में सबसे आसानी से पचने वाला फैट होता है। घी आपको गर्म रखने के साथ-साथ तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। घी ना सिर्फ आपके शरीर को गर्म रखता है, बल्कि इंसटैंट एनेर्जी भी देता है।
2 शकरकंद –शकरकंद को खाने से काफी फायदा होता है। इसमें विटामिन-ए ,पोटेशियम सहित कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो ना सिर्फ कब्ज बल्कि इन्फ्लेमेशन से भी राहत प्रदान करते है बल्कि इम्यूनिटी भी बढ़ाते है।
3 आंवला- विटामिन-सी से भरपूर आवंला सर्दियों में बीमारियों को दूर रखने में कारगर हो सकता है। आंवले का सेवन मुरब्बा, अचार, चटनी और जूस जैसी कई चीज़ो से किया जा सकता है।इसमें पाय जाने वाले पोषक तत्व बहुत फायदेमंद होते है।
4 खजूर- चूँकि खूजर में विटामिन, मिनरल और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। खजूर में पाए जाने वाला कैल्शियम हड्डी और दांतों को ही नहीं बल्कि इम्युनिटी को भी बढ़ाता है।
5 गुड़ – काढ़े के रूप में गुड़ का सेवन इम्यून को बूस्ट करने का एक बेहतरीन फॉर्मूला है। गुड़ में मौजूद आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, सेलेनियम और पोटैशियम जैसे गुणकारी तत्व सर्दी-जुकाम से भी छुटकारा दिलाते है।
6 बाजरा – विटामिन, मिनरल और फाइबर से युक्त बाजरा शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बाजरे में पाए जाने वाला विटामिन बी केवल मांसपेशियों को मजबूत ही नहीं बल्कि सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का काम करता है।
7 अदरक- अदरक में मौजूद ऑक्सीडेटिव और एंटी-इनफ्लेमेटरी केवल गले में खराश से राहत देने का काम ही नहीं बल्कि इम्युनिटी भी मजबूत होती है।
8 खट्टे फल- सर्दियों में मौसमी, संतरा या नींबू जैसे खट्टे फलों का सेवन करने से शरीर में विटामिन सी मात्रा को पूरा किया जाता है। और साथ ही ये फल तेजी से इम्यूनिटी बढ़ाते है।
SuperfoodSuperfood Superfood Superfood