Horoscope
1 मेष राशि – आज का दिन(Horoscope) आपका भाग्यशाली दिन है।आज आप पार्टनर के खराब स्वास्थ्य पर अपना पैसा खर्च कर सकते हैं। आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। जीवन-साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। रोजगार की दिशा में जो लोग भी लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उनके हाथ सफलता लगेगी। मित्रो से अच्छे संबंध बनेंगे।
उपाय: घर में गणेश यंत्र की स्थापना करे
2 वृष राशि – आज के दिन(Horoscope) अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे। बाहर के खाने पीने पर भी नियंत्रण रखे। पेट संबंधी समस्या होने पर डॉक्टरी सलाह अवश्य ले। जीवनसाथी से वाद विवाद करने से बचे अन्यथा तनाव भी हो सकता है। व्यापार करने वाले लोग अपने काम पर ध्यान दे। अन्यथा कोई बड़ा घाटा हो सकता है। धैर्य बनाये रखे।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा और हल्दी चढ़ाएं
3 मिथुन राशि – आज आप अपने पारिवारिक कार्यों को करने में व्यस्त रहेंगे और ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ भी मिल सकता है। धन सम्बंधित लेनदेन से बचे। व्यवसाय कर रहे लोगों के प्रतिद्वंद्वि उनकी तरक्की में बाधा डाल सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।क्रोध करने वाले व्यक्ति के सम्पर्क में आने से बचे।
उपाय: घी और गुड़ का भोग गणेश जी को लगाएं
4 कर्क राशि – आज का दिन परिवार के लिए थोड़ा परेशानियों भरा हो सकता है।अपनी वाणी की मधुरता से आप लोगों के दिल जीतने में सक्षम होंगे।आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक लेन देन से बचे। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को आज मनोवांछित परिणाम मिलने की उम्मीद है।अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे।
उपाय: गणेश स्तुति पढ़े
5 सिंह राशि – आज (Horoscope) संतान की शिक्षा में आ रही समस्या को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते है। आज आपको भूमि व वाहन का सुख भी मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर आज आप जिसे कार्य को करेंगे, तो सफलता अवश्य हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता की सीढ़ी चढ़ सकेंगे। सायंकाल के समय आज आपके घर कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।
उपाय: सौंफ का सेवन करें
6 कन्या राशि – आज के दिन (Horoscope)सुखों में वृद्धि होगी। लेकिन अपने खर्चों पर भी नियंत्रण करना होगा। आज आप अपनी बुद्धि व कौशल से व्यापार में जिस भी निर्णय को लेंगे, वह आपके लिए फलदायक रहेगा, लेकिन आज आपको किसी के बहकावे में आकर किसी भी निर्णय को नहीं लेना है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं।
उपाय: गणपति का जलाभिषेक करें
7 तुला राशि – आज का दिन(Horoscope) फलदायक रहेगा। आज पिताजी की संपत्ति को लेकर भाइयों में वाद विवाद हो सकता है। छोटे व्यापारियों को कुछ कठिनाइओं का सामना करना पड़ सकता हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ ऐसे प्रस्ताव आएंगे, जिन्हे परिवार के सदस्यों द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।
उपाय: गणेश जी को मोदक या लड्डू का भोग लगाएं
8 वृश्चिक राशि – आज (Horoscope) आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिससे मन प्रस्सन रहेगा। आज धन के लेन देन से बचे। अपने पिताजी के सलाह मशवरा से आगे बड़े। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो उसे आप किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर करने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
उपाय: लाल गुड़हल का फूल गणेश जी पर चढ़ाएं और सूखने पर उसे पर्स में रख लें
9 धनु राशि – आज यदि (Horoscope) आप व्यवसाय के लिए किसी बैंक संस्था से कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण आप अपनी रुकी हुई योजनाओं को पूरा करेंगे। शेयर बाजार और लॉटरी में धन निवेश से बचे। नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लाभ के योग बन रहे है जिससे वह प्रसन्न रहेंगे ।
उपाय: तुलसी पर दीपक जलाएं
10 मकर राशि – आज यदि (Horoscope) आप किसी नए कार्य को करेंगे, तो वह अवश्य पूरा होगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आज जीवनसाथी की तरक्की देख आपका मन प्रसन्न होगा, जिसके कारण आप उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं। परिवार के में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशे कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे ।
उपाय: गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें
11 कुंभ राशि – आज का दिन (Horoscope) आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको शासन व्यवस्था का भी सहयोग मिलता दिख रहा है व आप सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में यदि कोई कलह चल रही थी, तो आज वह समाप्त होगी ।
उपाय: आज हरे वस्त्र धारण करें
12 मीन राशि – आज के दिन (Horoscope) आप घर की वस्तुओं की खरीदारी पर कुछ धन व्यय कर सकते हैं। लेकिन किसी आर्थिक समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए, क्योंकि उसमें आपकी वाहन की खराबी के कारण अक्समात धन खर्च बढ़ सकता है।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करने से बुद्धि और ज्ञान बढ़ेगा
ब्रेकिंग न्यूज़, अपडेट, एनालिसिस, ब्लॉग के लिए फेसबुक पेज लाइव, ट्विटर हैंडल फॉलो करे और इंस्टाग्राम पर जुड़े
HoroscopeHoroscope