श्रीमती किर्ति तँवर बनी सोजत भाजपा मण्डल अध्यक्ष..

श्रीमती किर्ति तँवर बनी सोजत भाजपा मण्डल अध्यक्ष..

तेज तर्रार नैत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की सक्रीय महिला नेत्री श्रीमती कीर्ति तंवर को प्रदेश भाजपा संगठन ने सोजत भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है ।

जिसपर उनके समर्थकों में खुशी की लहर छा गई समर्थकों प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड एवं सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान एवं पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे का आभार ज्ञापित किया हैं।

 श्रीमती तंवर को मंडल अध्यक्ष नियुक्त करने पर चैयरमैन मंजू जुगल किशोर निकुंम,चुतराराम गहलोत, लक्ष्मण राम गहलोत, राजेश तंवर, विकास टांक,श्याम लाल गहलोत,प्रफुल्ल ओझा, हीरालाल कांठेर,विशाल दवे,गौतम तंवर,मंजू तंवर,हरि कृष्ण राठौर, श्याम बोराना 

 बृजेश सोनी ,,अरविंद शर्मा , कृष्ण कांत शर्मा, गौतम खटीक,आलोक संगरिया , पिंटू वाल्मीकि द्वारा प्रदेश संगठन का आभार ज्ञापित करते हुए नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष को बधाई दी है।

 उल्लेखनीय है कि महिला नैत्री तंवर पूर्व में पार्षद भी रह चुकी है तथा महिला सशक्तिकरण एवं बालिका शिक्षा के प्रति समर्पण भाव से कार्य करती रही है।

वरिष्ठ पत्रकार चेतन जी व्यास कि रिपोर्ट